गौतम बुद्ध विश्वविद्यालय परिवार ने दोनों महान हस्तियों की मनाई जयंती।

कर्मवीर आर्य संवाददाता दैनिक फ्यूचर लाइन टाईम्स गौतम बुद्ध नगर।कुलपति प्रो रवीन्द्र कुमार सिन्हा लाल बहादुर शास्त्री एवं राष्ट्रपिता महात्मा गांधी की फोटो पर फूल चढ़ाते हुए फोटो।
ग्रेटर नोएडा। मां भारती अपने दो बेटों महात्मा गांधी और लाल बहादुर शास्त्री की जयंती मना रही हैं। यह एक राष्ट्रीय पर्व के रूप में हर वर्ष मनाया जाता है। पूर्व वर्षों की भाँति इस वर्ष भी गौतम बुद्ध विश्वविद्यालय में इस दो महान विभूतियों की जयंती को छात्रों, कर्मचारियों, अधिकारियों एवं शिक्षकों की उपस्थिति में पुष्प अर्पित कर याद किया।  कुलपति प्रो रवीन्द्र कुमार सिन्हा ने संबोधित करते हुए कहा कि आज महात्मा गांधी (मोहन दास करमचंद गांधी) की 153 वीं जयंती के अवसर पर, हमें एक ऐसा वातावरण बनाने के लिए सत्य, अहिंसा और सर्वोदय के उनके सिद्धांतों का पालन करने का संकल्प लेना चाहिए, जो हमें आत्मनिर्भरता प्राप्त करने और सक्षम बनाने की दिशा में उपयोगी साबित होगी। उन्होंने बात को आगे बढ़ाते हुए गांधी जी की कथन को याद कि "ताकत शारीरिक क्षमता से नहीं आती बल्कि अदम्य इच्छाशक्ति से आती है।" जैसे उन्होंने ने अपनी दृढ़ इच्छा शक्ति और अपने आदर्शों का पालन करते हुए भारतवर्ष को अंग्रेज़ी के उपनिवेशवाद के चंगुल से आजादी दिलायी। स्वतंत्र भारत के दूसरे प्रधान मंत्री लाल बहादुर शास्त्री भी महात्मा गांधी के साथ अपना जन्मदिन साझा करते हैं और इस उपलक्ष्य पर विश्वविद्यालय परिवार ने उन्हें उनके आदर्श “हमें शांति के लिए लड़ना चाहिए क्योंकि हम युद्ध के लिए लड़ते हैं, यह उनका जीवन दर्शन है। जय जवान जय किशन के उनके नारे को याद करते हुए।” को याद किया और सबों को अपने जीवन में आत्मसात् करने का आह्वान किया। कार्यक्रम में विश्वविद्यालय के कुलसचिव डॉ विश्वास त्रिपाठी, प्रो एनपी मलकानिया, अधिष्ठाता शैक्षिक, डॉ नीति राणा, डॉ मनमोहन सिंह, डॉ विवेक मिश्रा, डॉ आनंद प्रताप सिंह, डॉ चंद्रशेखर पासवान, डॉ सुशील कुमार, डॉ अमित अवस्थी, एयर कई अन्य शिक्षक एवं कर्मचारियों ने प्रतिभाग किया।

Post a Comment

0 Comments